"ABCD-2" की सफलता की वजह डांस नही फिल्म की कहानी हैं: रेमो डिसूजा
मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एबीसीडी 2’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया हैं। फिल्म 19 जून को रिलीज हुई थी और महज 5 दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली हैं। निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से जब फिल्म की सफलता का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया ‘‘एबीसीडी - ऐनीबॉडी केन डांस’ और ‘एबीसीडी 2’ ने डांस की वजह से नहीं, बल्कि पटकथा अच्छी होने की वजह से सफलता पाई। दर्शकों को कहानी पसंद आई और यही वजह है कि मेरी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। कोई फिल्म सिर्फ डांस के बूते इतनी सफल नहीं हो सकती।’’ रेमो जोर देते हैं कि वह सिर्फ डांस आधारित फिल्मों के निर्देशक नहीं हैं।


Post a Comment