काॅमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप में खेलेंगे Madhya Pradesh के 4 गोरखा खिलाड़ी
भोपाल। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 18 से 20 सितम्बर, 2015 को होने जा रही 8वीं काॅमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी भोपाल से 4 गोरखा खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप में खिलाडि़यों के पदक जीतने के आधार पर उक्त खिलाडि़यों का चयन हुआ है। सीनियर (-84 कि.ग्रा.) व्यक्तिगत कुमिते (फाईट) में कुशल थापा, काता की सीनियर टीम में नेहा गिरी, सुमन थापा और प्रिया गुरूंग का चयन किया गया है। चयनित खिलाडि़यों को प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए उन्हें उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
खेल संचालक ने दी शुभकामनाएं
काॅमनवेल्थ चैम्पियनशिप में भागीदारी करने वाले कराते खिलाडि़यों ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन से भेंट की। जैन ने खिलाडि़यों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और सफलता अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दी।
चुने गए खिलाड़ी इस प्रकार है : -
कुशल थापा, सीनियर (-84 कि.ग्रा.) व्यक्तिगत कुमिते (फाईट)
नेहा गिरी, सीनियर टीम काता
सुमन थापा, सीनियर टीम काता
प्रिया गुरूंग, सीनियर टीम काता

Post a Comment