आदेश श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने अमिताभ समेत पहुंची कई बॉलीवुड हस्तियां
मुंबई : बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव का कैंसर से शनिवार रात 12.30 बजे निधन हो गया। शनिवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा में हुआ।
आदेश को अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, सोनू निगम, शेखर सुमन समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। इस दौरान आदेश की पत्नी विजयता पंडित, बिग बी को देखते ही रो पड़ीं।
कैंसर के चलते हुआ निधन
पांच साल से कैंसर से लड़ रहे म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की शुक्रवार रात मौत हो गई।आदेश को मल्टीपल मायेलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) था। करीब डेढ़ महीने पहले तीसरी बार कैंसर के लक्षण उभरने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।










Post a Comment