देखिए रणबीर कपूर -दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'तमाशा' का ट्रेलर
मुम्बई : अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म तमाशा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में दीपिका और और रणबीर के जबरदस्त केमिस्ट्री को देखा जा सकता है. लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में वेद बने रणबीर कपूर अलग अंदाज में डायलॉगबाजी करते हुए नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर के एक सीन में दीपिका गाली देती हुई नज़र आ रही हैं. लव, रोमांस, मौज-मस्ती से भरे इस ट्रेलर में ट्रेजडी भी है. जैसा कि इम्तेयाज अपनी पिछली फिल्मों में लव को लेकर कई प्रयोग कर चुके हैं कुछ वैसा ही इसमें भी देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि दीपिका और रणबीर ने एक साल तक एक-दूसरे के साथ डेटिंग किया था. ट्रेलर में दोनों के इंटिमेट सीन को भी देखा जा सकता है. रणबीर और दीपिका की फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को रिलीज होगी.
'तमाशा' का ट्रेलर


Post a Comment