गोर्खा इंटरनेशनल सोशियो कल्चरल फॉउन्डेशन ने किया मैराथन रनर रोशनी राई का स्वागत
देहरादून : अंतराष्ट्रीय मैराथन रनर रोशनी राई का देहरादून आगमन पर गोर्खा इंटरनेशनल सोशियो कल्चरल फॉउन्डेशन प्रतिनिधि मण्डल द्वारा स्वागत किया। रोशनी राई ख्याति प्राप्त मैराथन रनर है, अंतराष्ट्रीय स्तर कई अवार्ड जीते है ,वह दो दिवसीय यात्रा पर देहरादून आई हुई थी। इस दौरान हिल स्टेशन मंसूरी भ्रमण के बाद शुक्रवार को रोशनी मुंबई के लिए जौली ग्रांट हवाई अड्डे से सुबह 11 बजे रवाना हुई। रोशनी के देहरादून आने पर स्थानीय जनता ने स्वागत किया उन्होंने अपने विचार में कहा कि भारत नाम विश्व में रखना एक सपना है अब कई पड़ाव तो पार कर लिया है। आगे बहुत कुछ करने कि तमन्ना अधूरी है मैं इस को पूरा करके ही रहूंगी। देहरादून जनता ने जो मुझे प्यार दिया है उसको कभी नहीं भूलूंगी। भविष्य में देहरादून शहर में राज्य सरकार के साथ मिलकर मैराथन दौड़ कि योजना तैयार करना चाहती हूँ। रोशनी ने कहा कि इस बार मुख्य मंत्री से मिल नही पाई और बात अधूरी रह गयी। स्वागत करने वालो में मुख्य रूपसे सूर्य बिक्रम शाही, भरत चन्द, राजन बस्नेत, ओ पी शर्मा, मेजर बी पी थापा, अशोक थापा, भीम बहादुर गुरुंग, देविन शाही, बिपना भंडारी मीनु छेत्री आदि शामिल थे।






Post a Comment