असम गोरखा सम्मेलन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को GJM ने भेजा शुभकामना पत्र
दार्जिलिंग/ गुवाहाटी : गोजमुमो के सुप्रीमो विमल गुरूंग व महासचिव रोशन गिरि ने असम गोरखा सम्मेलन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए शुभकामना का पत्र भेजा है। मालूम हो कि गत 22 से 25 दिसंबर तक असम के गोलाहाट जिले के बोकारवाट में चार दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उसी अधिवेशन के असम गोरखा सम्मेलन में कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा भुजेल, महासचिव मंडली में भाष्कर दहाल व किशोर कुमार, उपाध्यक्ष में सी बी राई, लक्ष्मी सेढाई व प्रेम शर्मा को निर्वाचित किया गया। मोर्चा सुप्रीमो विमल गुरूंग व महासचिव रोशन गिरि ने अपने पत्र में असम के गोरखाओं की एकता को बरकरार रखने एवं नया पदाधिकारी को सभी को एक साथ मिलकर रहने की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि असम गोरखा सम्मेलन गत 1943 साल से असम के गोरखाओं को एकसूत्र में बांधते आ रहा है।


Post a Comment