राजनीतिक लाभ के लिए JAP कर रही है छात्रों का प्रयोग : गोजविमो
कालिम्पोंग : जाप विद्यार्थी प्रकोष्ठ द्वारा अपने विजेता उम्मीदवारों को मोर्चा द्वारा प्रलोभन देने के आरोपों पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने खेद प्रकट किया है। मोर्चा का कहना है कि महाविद्यालय चुनाव परिणामों से मोर्चा दुखी नही है चुनाव तो आते जाते रहते हैं किंतु जातीय एकता तोड़ने में जाप द्वारा एक कदम आगे बढ़ जाने का कष्ट जरूर है। गोजविमो केंद्रीय समिति महासचिव भूषण देवान ने कहा कि विद्यार्थी मोर्चा जाति के हित में कार्य करने वाला संगठन है। किंतु जाप तथा टीएमसी जाति में विभाजन का कार्य कर रही है। महासचिव के अनुसार छात्र संसद के चुनाव मात्र महाविद्यालय तक सीमित नही हैं बल्कि देश भर में रहने वाले डेढ़ करोड़ गोरखा जाति से संबंधित है। जो भी जातीय एकता तोड़ने के प्रयास करेगा उसकी रोकथाम ही मोर्चा व विद्यार्थी मोर्चा का मुख्य सिद्धांत है।
डा हर्क बहादुर क्षेत्री द्वारा इस विषय पर एफआईआर करने के सुझाव पर दुख प्रकट करते हुए तामांग ने कहा कि ऐसा करके विद्यार्थियों के बीच द्वेष उत्पन्न होगा। मोर्चा ने क्षेत्री पर अपने राजनीतिक हित साधने के लिए विद्यार्थियों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। डा क्षेत्री के ऐसा करने से आने वाले दिनों में महाविद्यालय का माहौल बिगड़ेगा। तामांग ने दावा करते हुए कहा कि जाप व तृकां पहाड़ पर विकास का प्रलोभन देकर जाति विभाजन करने वाले दल हैं। तामांग ने जाप व हिल टीएमसी के मध्य सिल्वर ओक्स होटल में दोनों ही दलों के बीच कितने पैसे पर सहमति बनी है उसका वीडियो टेप विमो के पास उपलब्ध है। वीडियो को सार्वजनिक करने के प्रश्न पर उन्होने कहा कि यही मात्र फर्क है जाप व विद्यार्थी मोर्चा में। यदि जाप अनुरोध करे तो विमो वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने को तैयार है।


Post a Comment