गुजरात : वेरावल की सुखसागर होटल के 3 नेपाली वेटर की रहस्यमय मौत
वेरावल। गुजरात राज्य के मशहूर सुखसागर रेस्टारेंट में लंबे समय से कार्य कर रहे 3 नेपाली कर्मचारियों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य कर्मचारियों को भी बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृत हालत में मिले वेटर के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें उल्टी भी हुई थी। नेपाल से गुजरात में रोजगार के लिए आई तीनों नेपाली मृत कर्मचारी पिछले 3 साल के भी लम्बे समय से इस होटल से जुड़े हुए थे, बाकी गंभीर वेटर कुछ साल पहले ही जुड़े थे।


Post a Comment