देहरादून शहर में फिर एक बार नि:शुल्क बांटी जाएगी 'गोर्खाली टोपी' : सारिका प्रधान
वीर गोरखा न्यूज पोर्टल
देहरादून : लंबे समय से उत्तराखंड राज्य की राजधानी में गोर्खाली संस्कृति की पहचान को गौरव दिलाने के लिए"गोर्खाली टोपी" को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्व दर्जाधारी सारिका प्रधान एक बार फिर से तैयार है। हमारे सहयोगी गोर्खा इंटरनेशनल के संजय मल्ल के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू वार्ता में गोर्खाली सुधार सभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सारिका प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में वह गोर्खाली टोपी लेने के लिए नेपाल गयी थी । वहां से वह 15,000 टोपी की पहली खेप ले कर खुद वापस शहर आयी है । 13 जनवरी से उनके द्वारा आयोजित अभियान के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में गोर्खाली टोपी बांटी जायेगी। गौरतलब है कि पहले भी उनके द्वारा हजारों की तादाद में गोर्खाली ढाका टोपी पूरे देहरादून में नि:शुल्क बांटी जा चुकी है। जिसको गोर्खाली समाज के लोगो के अलावा और दुसरी जाति के लोगो ने भी बहुत सराहा था।


Post a Comment