अपने डेब्यू प्रोफेशनल मुकाबले में गोरखा बॉक्सर सोम बहादुर पुन की विजयी शुरुआत
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
इंफाल। यहां खुमान लंपक स्टेडियम में आईबीसी फाइट नाइट के दौरान भारत के अनुभवी गोरखा बॉक्सर सोम बहादुर पुन ने लाइट हैवीवेट वर्ग में थाईलैंड के मनोप सिथियेम को साढ़े चार मिनट में नाक आउट करके पेशेवर करियर की शानदार शुरुआत की। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ चैंपियन सोम बहादुर पुन हाल ही में प्रोफेशनल बॉक्सिंग से जुड़ें है। सोम बहादुर पुन ने बॉक्सिंग छोड़कर कोचिंग करने का फैसला किया था। वहीं सुपर वेल्टर वर्ग राष्ट्रीय चैम्पियन खिताबी मुकाबले में चार बार के चैम्पियन सिद्धार्थ वर्मा ने तकनीकी नाकआउट के जरिए जगन्नाथ को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।

एक अन्य अनुभवी भारतीय मुक्केबाज विपिन कुमार को हालांकि तीसरे दौर में ही युगांडा के मुबारक सेगुया ने नॉकआउट कर दिया। दूसरी तरफ भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज एल सरिता देवी ने हंगरी की सोफिया बेदो को आसानी से हराकर अपने पेशेवर करियर की शुरुआत जीत के साथ की। सोफिया ने कहा था कि वे सरिता को रिंग में रूला देंगी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने घरेलू दर्शकों के सामने उनकी चुनौती को ध्वस्त कर दिया।

Post a Comment