मसूरी: गोदावरी (थापा) थापली ने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र भरा, तस्वीरें देखें
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
मसूरी। कांग्रेस पार्टी के टिकट की पहली लिस्ट जारी होने के बाद से ही राजधानी में गोरखा समाज के लोगों में खुशी की लहर है। गोर्खाली समाज करर बेटी गोदावरी (थापा) थापली को इस बार कांग्रेस पार्टी ने गोरखा बहुल मसूरी विधानसभा से टिकट दिया है। आज गोदावरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारी उत्साह से कलेक्ट्रेट कार्यालय अपना नामांकन भरने के लिए पहुँची। इस अवसर पर गोरखा समाज के लोगों ने अपने समाज की बेटी को इस सीट से विजय बनाने के लिए हुंकार भरी।

नामांकन भरने के लिए गोदावरी थापा थापली के साथ गोरखा समाज के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) शक्ति गुरुंग, उनकी धर्मपत्नी एवं मशहूर लेखिका मधु गुरुंग, अखिल भारतीय गोरखा उपजाति समन्वय समिति के अध्यक्ष कमल कुमार राई, पूजा सुब्बा, सुषमा प्रधान, उमा इंदिरा उपाध्याय, कर्नल (रिटायर्ड) भूपेंद्र छेत्री सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग साथ रहे। मसूरी सीट से गोदावरी थापली को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जहां एक तरफ उनके समर्थक खुश है तो वहीं भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गणेश जोशी को यहां से कड़ा मुकाबला मिलने की उम्मीद है। गोदावरी (थापा) थापली के टिकट मिलने के बाद अब क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस वोटरों के बीच अपनी छवि को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जा रही है। दोनों दलों के समर्थक पूरे क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर रहे है।
गोदावरी (थापा) थापली के नामांकन पत्र भरने की तस्वीरें देखें

Post a Comment