मसूरी विधानसभा : गोरखा बहुल गढ़ी कैंट-डाकरा में कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी (थापा) थापली ने किया रोड शो
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
देहरादून/मसूरी : चुनाव के लिए अपनी कमर कस चुकी गोरखा मूल की कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी (थापा) थापली ने विधानसभा क्षेत्र के गोरखा बाहुल्य गढ़ी कैंट और डाकरा में अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया। इस दौरान घर-घर जाकर गोदावरी ने गोरखा समाज के साथ सभी समुदाय के लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इस सघन जनसंपर्क में गोदावरी ने अपने साथ भारी संख्या में महिलाओं-पुरुषों के साथ अपनी ताकत को दिखाते हुए इस क्षेत्र के व्यापारी वर्ग को भी अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। गोदावरी गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के कार्यालय भी पहुँची। जहां उनका सभा के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि इस विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार के करीब गोरखा मतदाता है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा गढ़ी कैंट और डाकरा के आस-पास के इलाकों में रहता है।

गढ़ी कैंट-डाकरा में गोदावरी (थापा) थापली के रोड शो की तस्वीरें

Post a Comment