CM वीरभद्र सिंह की घोषणा, हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी होगी धर्मशाला
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला को हिमाचल की दूसरी राजधानी घोषित किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा धर्मशाला दूसरी राजधानी बनने के लिए उपयुक्त है और इस स्थान का अलग महत्व है।
उन्होंने कहा हिमाचल के निचले क्षेत्रों के लोगों को अपने कार्यों के लिए अब शिमला तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। धर्मशाला न केवल भारत के लिए बल्कि प्राकृतिक, और विश्व में धार्मिक और पर्यटन जैसे अन्य कारणों से प्रसिद्ध स्थल है। यह धर्मगुरू दलाईलामा का निवास स्थल भी है और उन्होंने इसे 1960 में अपना मुख्यालय बनाया था।
उन्होंने कहा 2005 में शिमला से बाहर विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित हो चुका है। यहां तपोवन में पहले से ही विधानसभा भवन है। यहां 12 शीतकालीन सत्र आयोजित हो चुका है।


Post a Comment