विधानसभा चुनाव :13 फरवरी से 48 घंटों के लिए उत्तराखंड से सटी नेपाल की बॉर्डर होगी सील
देहरादून/खटीमा । उत्तराखंड में चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके मद्देनजर 13 फरवरी से 48 घंटों के लिए नेपाल की सीमा सील कर दी जाएगी। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को दिशा निर्देश देते हुए एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने यह जानकारी दी। प्रदेश और नेपाल से सटी सीमाओं पर दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर निगरानी रखेगी।
शांतिपूर्ण चुनाव कराना पुलिस की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि उत्तराखंड के सभी विधानसभाओं की सीमाएं नेपाल और उत्तरप्रदेश से मिलती हैं। ऐसे में उत्तराखंड में 15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी सैंथिल ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण मतदान कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। नेपाल सीमा होगी सील चुनाव के दौरान पड़ोसी राज्यों के अराजक तत्वों के द्वारा इसमें खलल डालने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए पुलिस ने अभी से एहतियात बरती जा रही है। इसी सिलसिले में 13 फरवरी से 48 घंटों के लिए नेपाल सीमा सील रहेगी। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही वैध दस्तावेजों के साथ आवाजाही मुमकिन हो पाएगी। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पैरामिलेट्री फोर्स एवं राजस्थान होमगार्ड तैनात रहेंगे। अन्तरर्राज्यीय सीमा पार से गड़बड़ी न फैलाई जा सके इसके लिए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की पुलिस मिलकर निगरानी रखेगी।

Post a Comment