नेपाल में है टाइगर श्रॉफ का डुप्लीकेट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसका वीडियो
काठमांडू : आपने टीवी पर कॉमेडी आर्टिस्ट को बड़े स्टार्स की कॉपी करते देखा होगा। टीवी पर अकसर ही कॉमेडी शो पर ऐसे सीन देखने को मिलते हैं। लेकिन अब इंटरनेट पर भी ऐसे सीन देखने को मिल रहे हैं। जी हां आज कल इंटरनेट पर एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में जो लड़का दिखाई दे रहा है वह हूबहू तो नहीं लेकिन थोड़ा बहुत टाइगर श्रॉफ जैसा दिख रहा है। टाइगर से शक्ल मिलने का फायदा उठाते हुए इसने कुछ वीडियो बनाए जो अब इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। इस वीडियो यह लड़का टाइगर श्रॉफ के गाने सब तेरा पर परफॉर्म करते दिख रहा है। आप वीडियो देखेंगे तो नोटिस करेंगे कि इस नकली टाइगर श्रॉफ ने हूबहू असली की नकल करने की कोशिश की है और काफी हद तक कामयाब भी रहा है। इस वीडियो को मॉडिफिकेशन धरन नाम के एक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। बता दें कि इस वीडियो को अभी तक करीब पांच लाख लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने अपने वॉल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक कमेंट में दावा किया गया है कि यह नेपाली राइडर्स का ग्रुप है। भारत का पड़ोसी देश होने के नाते वह हिंदी भाषा समझते हैं और बॉलीवुड फिल्में देखते हैं।


Post a Comment