गोरखा शूटर जीतू राई बोले, इंडिया के लिए जीतूंगा 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में मेडल
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में पदक नहीं जीत पाने वाले गोरखा समाज के गौरव और दुनिया के नंबर वन पिस्टल निशानेबाज जीतू राई ने कहा कि उनका ओलिंपिक पदक जीतने का सपना अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि मुझमें पदक हासिल करने की क्षमता है। जीतू 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में भाग लेंगे। रियो ओलिंपिक में जीतू को पदक के प्रमुख दावेदारों में एक माना जा रहा था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। हालांकि इस नाकामयाबी को अब वह पीछे छोड़ चुके हैं। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) ने उन्हें 2016 में पिस्टल के लिए "चैंपियन ऑफ द चैंपियंस" घोषित किया था। जीतू ने कहा कि रियो से बाहर निकलना दुखद था। भाग्य ने मेरा साथ नहीं दिया, लेकिन अब वह इतिहास है। मैं हमेशा की तरह आगे देख रहा हूं और कड़ी मेहनत कर देश को और पदक दिलाने का प्रयास करूंगा। यह मेरा पहला ओलिंपिक था और मैं काफी उम्मीदों के साथ रियो गया था। लेकिन, चीजें मेरे हिसाब से नहीं हुईं, फिर भी अब वह बीती हुई चीज है।
विश्व चैंपियनशिप, एशियाड-राष्ट्रमंडल खेलों में जीते पदक
जीतू विश्व चैंपियनशिप में रजत, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और कई विश्व स्तरीय स्पर्धाओं में पदक जीत चुके हैं। भारत पहली बार 23 फरवरी से आईएसएसएफ विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। जीतू के कहा कि यह प्रतियोगिता देश में निशानेबाजी को मशहूर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

अर्जुन अवार्ड- राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जा चुका है
जीतू राई गोरखा मूल के शूटर हैं जो भारत के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। एक ही विश्व कप में दो पदक जीतने वाले वो प्रथम भारतीय भी हैं। ग्लासगो में आयोजित 2014 राष्ट्रमण्डल खेल में 28 जुलाई 2014 को 194.1 लेकर स्वर्ण पदक जीता। वे भारतीय सेना के नायब सूबेदार के तौर पर पदस्थ है। राई ने मई 2014 के विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और 50 मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता था। जीतू को खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड के साथ राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जा चुका है।

Post a Comment