CM हरीश रावत ने चुनावी सभा में गोदावरी के लिए मांगा मसूरी की जनता से वोट
देहरादून : गढ़ी कैंट चौक (मसूरी विधानसभा) में आज मुख्यमंत्री हरीश रावत और जनरल सतबीर सिंह (संरक्षक ओआरओपी) ने यहां से कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली के लिए लोगों से भारी मतदान देकर विधानसभा भेजने का आह्वान किया। इस अवसर पर गोरखा समाज के लोग बड़ी संख्या में इस रैली के दौरान नजर आए। गोदावरी के लिए स्थानीय जनता से वोट मांगने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) शक्ति गुरुंग, मधु गुरुंग, नोर्वे से बलभद्र थापा के वंशज वाइकिंग कुंवर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment