लखनऊ : भारतीय गोरखा सेवा समाज द्वारा बसंत पचंमी पर मां सरस्वती का पूजन
लखनऊ। वसंत पचंमी पर शहर में चारों ओर जश्न का माहौल शुरू हो गया, जो होलिकोत्सव तक छाया रहेगा। भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश के महामंत्री एलबीएस थापा की उपस्थिति में लालबाग स्थित कार्यालय में बसंत पचंमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। पर्वतीय समाज में जहां बैठकी की होली के अंतर्गत गायन वादन शुरू हो जाएगा, वहीं होलिकोत्सव की पहली कड़ी के रूप में होलिका दहन वाले स्थलों पर पेड़ की डाल गाड़ने का अनुष्ठान बुधवार को सम्पन्न हुआ।


Post a Comment