असम : शशीपुर में गोरखा युवती से बलात्कार का प्रमुख आरोपी पश्चिम बंगाल के जय गाँव से गिरफ्तार
कुमारीकाटा : बाक्सा जिला के तामुलपुर महकुमा अन्तर्गत शशीपुर में हुई युवती रेपकाण्ड के मुख्य अभियुक्त को दरङ्गामेला पुलिस चौकी की एक टुकडी ने गिरफ्तार का लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरङ्गामेला पुलिस चौकी के इन चार्ज अफिसर मुन्ना पासनै के नेतृत्व में गई एक चार सदस्यीय पुलिसकर्मियों के दल ने उस घिनौने हरकत की मुख्य आरोपी पीन्टु बर्मन को पश्चिम बंगाल के जय गाँव से गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस सफलता को अखिल असम गोर्खा छात्र सं, शशीपुर शाखा के सभाप्रमुख लछुमन घिमिरे ने धन्यवाद दिया है।


Post a Comment