दिल्ली में नेपाली उप प्रधानमंत्री निधि बोले, आतंकवाद से निपटने के लिए ठोस प्रतिबद्धता की जरूरत
नई दिल्ली : नेपाल ने आज कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए सभी देशों को उच्चतम स्तर पर ठोस प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है। इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में नेपाल के उप प्रधानमंत्राी बिमलेंद्र निधि ने कहा कि कट्टरपंथ के प्रसार और विदेशी आतंकवादी समूहों द्वारा लोगों की संभावित भर्ती किए जाने की समय रहते पहचान करते हुए आतंकवाद विरोधी रणनीतियां बनाने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के मंचों का आतंकी समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जाने को लेकर भी बहुत सजग रहने की जरूरत है।


Post a Comment