गोरखा अभिनेत्री रेवती छेत्री करेगी नेपाली फिल्म इण्डस्ट्री में डेब्यू, 'समर लभ' में आएगी नजर, PHOTOS
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
दीपक राई
दीपक राई
गुवाहाटी :असम की गोरखा मॉडल और अभिनेत्री रेवती छेत्री अब नेपाली फिल्म इंडस्ट्री से अपने नेपाली फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही है। वह युवा लेखक सुबिन भट्टराई के साल 2012 में नेपाली भाषा में प्रकाशित हुए लोकप्रिय बेस्ट सेलर उपन्यास 'समर लभ' पर आधारित नेपाली फिल्म में काम करने जा रही है। रेवती इस फिल्म में साया नाम की महिला किरदार की भूमिका निभाएगी। आशीष पिया अतीत नाम के लीड हीरो की भूमिका निभांएगे और फिल्म का निर्देशन मुस्कान ढकाल कर रहे है। असम के हॉफलोंग जिले की रहने वाली रेवती लंबे समय से मॉडलिंग में अपना नाम बुलंद किए हुए है। इससे पहले रेवती असमी भाषा की कई वीडियो एलबम में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी है वहीं असमीया भाषा की 'गैंग्स ऑफ़ नॉर्थईस्ट' में भी वह काम कर रही है। इसके अलावा बिग बॉस फेम संतोष शुक्ला की रोमांटिक वॉर ड्रामा 'खातून' में भी रेवती लीड रोल निभा रही है।







Post a Comment