नेपाली सेना के मुख्यालय में जनरल रावत को गार्ड ऑफ़ ऑनर, शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित, PHOTOS
काठमांडू : नेपाली सेना के काठमांडू स्थित मुख्यालय में भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद जनरल रावत ने टुंडीखेल में आर्मी पैविलियन में नेपाली सेना के वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी चार दिवसीय नेपाल यात्रा के दौरान दौरान जनरल बिपिन रावत पोखरा में भारतीय सेना पेंशन शिविर की भी यात्रा करेंगे और भूतपूर्व गोरखाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पशुपति नाथ मंदिर की भी यात्रा करने वाले हैं।





Post a Comment