नेपाल यात्रा : जनरल रावत ने नेपाली सेना को उपहार स्वरूप प्रदान किए 7 उच्च प्रशिक्षित घोड़े, PHOTOS
काठमांडू : भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने नेपाल के अपने चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान अपने पड़ोसी देश के साथ मधुर संबंधों की शुरुआत कर दी है। आज सुबह जनरल बिपिन रावत ने अपने समकक्ष नेपाली सैन्य जनरल राजेंद्र छेत्री से मुलाक़ात की है। इस मुलाक़ात के दौरान दोनों देशों के सैन्य रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए जनरल रावत ने भारत की तरफ से नेपाली सेना को 7 नस्ल के उच्च प्रशिक्षित घोड़े उपहार स्वरूप प्रदान किए। माना जा रहा है कि भारत के इस मैत्रीपूर्ण कदम से नेपाली सेना में पदस्थ उच्च अधिकारी बेहद उत्साहित है और वह नए सिरे से दोनों देशों के सैन्य संबंधों में प्रगाढ़ मजबूती बनाने के लिए इच्छुक है।






Post a Comment