नेपाली सेना के मानद जनरल रैंक से सम्मानित हुए इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, PHOTOS
काठमांडू : भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को आज शाम काठमांडू शहर के राष्ट्रपति भवन में हुए एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति बिद्या देवी द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल रैंक से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच सालों से एक दूसरे देश के सेनाध्यक्षों को अपने देश का जनरल रैंक बतौर मानद प्रदान किया जाता है। दोनों देशों के बीच मधुर मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से यह बेहद महत्वपूर्ण सम्मान माना जाता है। इससे पूर्व जनरल बिपिन रावत ने नेपाल के रक्षा मंत्री बालकृष्ण खांड से भी मुलाक़ात की और सैनिक साजो - फरोख्त के सिलसिले में बातचीत को आगे बढ़ाया।







Post a Comment