Header Ads

गोर्खाली सुधार सभा : अध्यक्ष के लिए सूर्य बिक्रम शाही का नामांकन निरस्त, पूजा के खिलाफ आपत्ति खारिज


ईश्वर थापा
वीर गोरखा न्यूज पोर्टल
देहरादून : देश की सबसे पुरानी गोर्खाली समाज की संस्थाओं में से एक देहरादून की गोर्खाली सुधार सभा के चुनाव में उठापठक का दौर जारी है। आज आपत्तियों पर फैसला लेते हुए सभा की चुनाव समिति ने अध्यक्ष पद के रेस में शामिल सूर्य बिक्रम शाही का नामांकन निरस्त कर दिया है। अब शाही चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, इसके साथ ही अन्य उम्मीदवार पदम सिंह थापा का चुनाव जीतना बेहद आसान हो गया है।

चुनाव समिति ने शाही को गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष पद पर होना पाया, इसलिए उन्होंने उनके नामांकन निरस्त करने का निर्णय लिया। चुनाव समिति की सुषमा प्रधान ने बताया कि इस कड़ें फैसले की जानकारी शाही को दे दी गयी है, और उन्होंने लिखित में अपना पत्र समिति को सौंप दिया है। समिति ने शाही को दो घंटे में अपना पक्ष रखने का मौका दिया था, जिसे वह पूरा नहीं कर पाए।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील थापा द्वारा अन्य समतुल्य उम्मीदवार पूजा सुब्बा पर जताएं गए आपत्ति को अपनी जांच में ठीक नहीं पाया। चुनाव समिति ने सुनील थापा की आपत्ति को खारिज करते हुए दोनों को चुनाव लड़ने के लिए स्वीकृति दी।


Powered by Blogger.