बंगाल पुलिस ने मोर्चा के महासचिव रोशन गिरी के घर में की तोड़फोड़, कंप्यूटर समेत दस्तावेज ले गए साथ, PHOTOS
वीर गोरखा न्यूज नेटवर्क
दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल पुलिस लगातार गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों पर दमन पूर्ण नीति के तहत उनके घरों को तोड़ने और ध्वस्त करने के एजेंडे पर जुटी हुई है। उसी क्रम में देर रात 12:45 में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के महासचिव एवं विमल गुरुंग के खास माने जाने वाले रोशन गिरी के घर को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया। गिरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके घर के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुए उसके बाद वहां पर मौजूद सारी चीजों को उथल पुथल कर दिया। इसके बाद घर को नुकसान भी पहुंचाया गया। तत्पश्चात पुलिस रोशन गिरी के कंप्यूटर को अपने साथ उठा ले गए, इतना ही नहीं पुलिस गिरी के दो कंप्यूटर प्रिंटर और एक दस्तावेजों से भरी सूटकेस को भी अपने साथ ले गए हैं। दीपावली जैसे शांतिप्रिय त्योहारों में पुलिस की इस गुंडागर्दी से पूरे देश के गोरखालैंड प्रेमी बेहद नाराज है क्योंकि एक तरफ कोलकाता में बैैैठी CM ममता बनर्जी पहाड़ में शांति बनाए रखने की अपील करती है। वहीं दूसरी ओर उनकी ही पुलिस उनके ही निर्देश पर पहाड़ में लगातार दमनकारी नीति को आगे बढ़ाने में लगी हुई है।
Post a Comment