दुर्गा के रूप दर्शाने में जुटे मूर्तिकार
सिलीगुड़ी।माह में होनी वाली दुर्गा पूजा के लिए शहर में जगह-जगह प्रतिमा निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मूर्तिकार दुर्गा मां की प्रतिमाओं को स्वरूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि मूर्ति निर्माण के लिहाज से इस समय मौसम सही है। इस मौसम में प्रतिमाओं को बनाने, सुखाने और रंग भरने में सहूलियत होती है। आगामी दिनों में अगर लगातार बारिश हुई तो प्रतिमाओं का निर्माण कार्य धीमा हो जाएगा। ऐसे में पूजा के दिनों में सही वक्त तक प्रतिमाओं का निर्माण पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए इस समय प्रतिमाओं का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मांग के अनुरूप छोटी-बड़ी हर तरह की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। आसपास के शहरों से भी प्रतिमाओं की काफी मांग हो रही है। असम, बिहार और मेघालय सहित अन्य कई इलाकों में प्रतिमाएं भेजी जानी हैं। जिसे देखते हुए प्रतिमाओं का निर्माण कार्य जोरशोर से किया जा रहा है।(साभार - जागरण)

Post a Comment