बम धमाके देश को अस्थिर करने की साजिश
सिलीगुड़ी। महानगरों में हो रहे लगातार बम विस्फोट आंतरिक सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। बदतर होती कानून व्यवस्था से लोगों में रोष होना स्वाभाविक है। लोगों में असुरक्षा की भावना पनप रही है। शहर के लोग भी दिल्ली में हुए बम धमाके से काफी मर्माहत हैं। लोगों में काफी नाराजगी है। लोग इसे जानमाल की क्षति के साथ देश को अस्थिर करने की साजिश मान रहे हैं।
"लगातार हो रहे बम-बिस्फोट की घटना को रोकने में प्रशासन नाकाम हो रहा है। यह दुखद मामला है। आखिर कब तक निर्दोष मारे जाते रहेंगे। आतंकी घटना में संलिप्त दोषियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए।" -जगन्नाथ अग्रवाल
"घटना निंदनीय है। सजा प्राप्त कैदियों को राजनीतिक कारणों से सजा देने में देर नहीं किया जाना चाहिए। दोषियों को शीघ्र सजा मिले। प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए।" - दिलीप राई
"असमाजिक तत्वों को सख्त सजा मिले। बम धमाका कायरतापूर्ण कार्रवाई है। इस तरह की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। प्रशासन को इस तरह की घटना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।" - सुशांतो नियोगी
"बम धमाके देश को अस्थिर करने की साजिश है। सभ्य समाज में इस तरह की घटना का कोई स्थान नहीं है। सुरक्षातंत्र को और सक्रिय होने की जरूरत है। दोषियों को जल्द सजा मिले।" - तिमिरसेन शर्मा
(साभार -जागरण )

Post a Comment