Header Ads

4 नेपाली लड़कियों के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

महाराजगंज: सोनौली सीमा पर एसएसबी ने चार नेपाली लडकियों को मुंबई ले जा रही महिला दलाल के साथ रोडबेज बस डिपो पर धर दबोचा। बताया जाता है कि सभी को मुंबई से खाड़ी देश भेजने की योजना थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक, एसएसबी को सूचना मिली थी कुछ नेपाली लड़कियों को खाड़ी देश भेजा जा रहा है। इसी पर एसएसबी के एएसआई राजकुमार, मेजर गणेश ढिगिया ने साथियों के साथ रोडवेज डिपो सोनौली की घेराबंदी कर ली। 

 वहां से चार लड़कियों लक्ष्मी जोशी, मंजू कुंवर निवासी गुल्मी नेपाल, अंजू तमांग निवासी काठमांडू, नेपाल, सुमित्रा बिक निवासी पाल्पा नेपाल को पकड़ लिया। इनको मुंबई ले जा रही एक महिला दलाल 38 वर्षीय सपना बलाल निवासी वार्ड नंबर पांच पोखरा नेपाल को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में इन लड़कियों ने बताया कि बुटवल निवासी शाकिर ने दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया है। उसने मुंबई में वीजा और टिकट का भी इंतजाम करने की बात कही है। इस लिए हम सब शाकिर के पास मुंबई जा रहे है|


Powered by Blogger.