Header Ads

माधुरी दीक्षित की फिल्म 'डेढ़ इश्कियां' का ऑफिशियल ट्रेलर देखें

माधुरी दीक्षित की फिल्म 'डेढ़ इश्कियां' का इंतजार काफी बेताबी से हो रहा है। विशाल भारद्वाज निर्मित इस फिल्म की कहानी बेगम पारा यानी माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखी गयी हैं, जिसके ही कारण अभिषेक चौबे के निर्देशन से सजी यह फिल्म मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक हैं। शुक्रवार को फिल्म का फेसबुक पर पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी हुआ, जिसे देखकर हर किसी को बस इसकी रिलीज का इंतजार है। फिल्म के पहले लुक में माधुरी की खूबसूरती हर किसी को बेकरार कर गयी है उनका शातिर लुक किसी को भी बेचैन कर जाये तो उनके साथ पर्दे पर लीड रोल प्ले कर रहे दिग्गज अभिनेता नासिरूद्दीन शाह का भी लुक काफी प्रभावशाली है। यही नहीं फिल्म के दूसरे कलाकार यानी अरशद वारसी औऱ हुमा कुरैशी की मौजूदगी ही फिल्म की अच्छी कहानी का एहसास कराती है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक औऱ प्रभावशाली है।

   फिल्म 'डेढ़ इश्कियां' का पहला ऑफिशियल ट्रेलर

Powered by Blogger.