लद्दाख के चुमार क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने 5 भारतीयो को पकड़ने के बाद छोड़ा
लद्दाख : चुमार क्षेत्र में गश्त के दौरान चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसकर पांच भारतीय नागरिकों को पकड़ कर अपने साथ ले गए थे। हालांकि बाद में भारतीय सेना की ओर से बनाए दबाव के बाद चीनी सैनिकों ने उन्हें छोड़ दिया। यह संभवत: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घटी पहली ऐसी घटना है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने भारतीय सीमा में कुछ किलोमीटर भीतर आकर यह नापाक हरकत की है। चीनी सैनिकों ने ऐसा संभवत: इलाके पर अपना दावा करने के लिए किया। गौरतलब है कि बेहद सर्द चुमार का यह पहाड़ी इलाका पूरी तरह सैन्य नियंत्रण में है।
सैन्य मुख्यालय ने इस घटना को यह कहते हुए कमतर करने का प्रयास किया कि मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। लेकिन सूत्रों ने कहा कि चीनी पक्ष तभी माना जब स्थानीय भारतीय सैन्य अधिकारियों ने इस मामले पर फ्लैग मीटिंग बुलाने के लिए कहा और कहा कि इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों देशों के स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने इस मुद्दे पर सम्पर्क स्थापित किया है।

Post a Comment