लेखक, साहित्यकार और इतिहासकार डॉ. कुमार प्रधान का निधन
नेपाली भाषा के जाने माने लेखक, साहित्यकार और इतिहासकार डॉक्टर कुमार प्रधान अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका आज निधन हो गया. उनके निधन से सारा नेपाली भाषी लोग ग़मगीन है. प्रधान पूर्व में खर्सियांग कॉलेज के प्रिंसिपल रह चुके है. साथ ही वह सुंचरी समाचार पत्र के वह संस्थापक सदस्य थे. वर्त्तमान में वह नेपाली भाषा के सबसे बड़े समाचार-पत्र " हिमालय दर्पण के मुख्य सम्पादक थे. आज दोपहर 12:15 बजे उन्होंने अपनी साँस राजीव गांधी कैंसर अस्पताल, नई दिल्ली में ली. उनका दुनिया से जाना नेपाली/गोरखा लोगो के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं. उनके बारे में बात करते हुए भारतीय गोरखा परिसंघ के मुनीष तामाङ ने कहा कि परिसंघ की केंद्रीय समिति ने प्रधान जी के सामान में उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखने का फैसला किया है. उनके द्वारा लिखीं पुस्तक " The Gorkha conquest of Nepal" गोरखा समाज की दुर्लभ जानकारी देता है. प्रधान जी के निधन पर उनके परिवार और उनके साथियों को इस दुःख की घड़ी में वीरगोरखा मीडिया परिवार की ओर से श्रृद्धांजलि।




Post a Comment