Header Ads

अफसरों की पत्निया कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए होगी तैयार - सेनाध्यक्ष

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सैन्य टुकडियों से कहा है कि वह अधिकारियों की पत्नियों को कल्याणकारी कार्यक्रमो के लिए तैयार करें। उन्होंने देश भर में सेना की इकाइयों को निर्देश भेजा कि सैन्य अधिकारियों के मेस को सितारा होटलों के तौर पर उपयोग नहीं हो। सैन्य अधिकारियों ने यहां बताया कि सेना प्रमुख ने आर्मी वाइव्ज वेलफेयर आर्गनाइजेशन से जुडी भूमिकाएं निभाने के लिए सभी रैंक की पत्नियों को तैयार करने का निर्देश दिया लेकिन उन्हें गतिविधियों में शामिल करने से पहले काम के प्रति उनके वायदों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
Powered by Blogger.