Header Ads

नेपाली लेखक मनबहादुर को साहित्य अकादमी पुरस्कार

कालिम्पोंग : 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार नेपाली भाषा के लेखक मनबहादुर प्रधान दिया जाएगा। 'मनका लहर र रहरहरू' कृति के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा नई दिल्ली स्थित साहित्य अकादमी ने की है। इसके साथ देश के 22 विभिन्न भाषाओं में जौहर दिखाने वालों लेखकों को भी पुरस्कृत किया गया। पहाड़ में शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में जाने पहचाने व वर्तमान में नेपाली साहित्य अध्यन समिति कलिम्पोंग के अध्यक्ष को पुरस्कार देने की घोषणा से पहाड़ में हर्ष का माहौल है। प्रधान को उनके यात्रा वृतांत पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार 11 मार्च 2014 को दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के साथ ताम्रफलक, शाल एवं नगद एक लाख रुपये दिए जाते हैं।
Powered by Blogger.