रूसी और जापानी नौसैनिकों ने संयुक्त सैनिक अभ्यास किये
आज रूस के प्रशांत महासागरीय बेड़े और जापानी नौसेना के जहाज़ों ने जापानी सागर में माइज़ूरु बंदरगाह के नज़दीक संयुक्त सैनिक अभ्यासों के अंतिम दौर में भाग लिया।
सारेक्स नाम के सैनिक अभ्यासों के समय नौसैनिकों ने बचाव और खोज कार्यों में सहयोग, संचार की स्थापना और संयुक्त कार्रवाइयों के अभ्यास किये। उसके बाद रूसी नौसैनिकों ने व्लादिवोस्तोक के लिये रवाना हो गये। वहाँ पहुंचने में लगभग दो दिन लगेंगे। प्रारंभिक योजना के अनुसार सारेक्स सैनिक अभ्यास 20 दिसंबर को होने चाहिये थे लोकिन खराब मौसम के कारण उनको स्थगित करना पड़ा। रूसी और जापानी नौसैनिकों द्वारा इस प्रकार के संयुक्त सैनिक अभ्यास 14वीं बार किये गये।


Post a Comment