दोस्त की बीवी का टैटू सीने पर बनवाया तो गिरफ्तार
काठमांडू : दोस्त की बीवी पर दिल आया तो उसने छाती पर उसका टैटू ही गुदवा डाला। मामला नेपाल का है। नेपाल पुलिस ने इस 35 वर्षीय सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल में अपनी तरह का यह पहला मामला है। काठमांडू के कावरे पूर्वी जिला निवासी कुमार केसी ने दावा किया कि है अपने सीने पर इस महिला की तस्वीर बनवाने के बाद उसका प्यार परवान चढ़ा।
पुलिस अधिकारी अरुण कुमार बिसी ने बताया कि कुमार को जन अपराध अधिनियम के तहत पुलिस हिरासत में रखा गया है, क्योंकि किसी महिला का टैटू बनवाने से जुड़ा कोई कानून नहीं है। पुलिस के मुताबिक, देश में इस तरह का यह पहला मामला है। कुमार ने बताया कि महिला के पति ने चार साल पहले उसकी मुलाकात कराई थी तभी से वह उसे प्यार करने लगा था। उसने दावा किया, अपनी मुलाकात के बाद हम एक दूजे को प्यार करने लगे। बहरहाल, महिला ने कुमार को अपना दोस्त भर बताया है।


Post a Comment