Header Ads

नौसेना प्रमुख ने सिंधुरत्न हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया

नई दिल्ली : आईएनएस सिंधुरत्न हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए भारतीय नौसेना प्रमुख ऐडमिरल डीके जोशी ने इस्तीफा दे दिया है। रक्षा मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वाइस चीफ रॉबिन धवन को कार्यवाहक नौसेना अध्यक्ष बनाया गया है। रूस से खरीदी गई किलो क्लास पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न बुधवार सुबह मुंबई बंदरगाह पर हादसे का शिकार हो गई। इससे पनडुब्बी में सवार सात नौसेना कर्मी गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। पिछले सात महीने में इसे मिलाकर भारतीय नौसेना के दस युद्धपोत और तीन पनडुब्बियां हादसे का शिकार हो चुकी हैं। नौसेना के सूत्रों ने बताया कि मुंबई बंदरगाह पर आईएनएस सिंधुरत्न अभ्यास कर रही थी। उसी दौरान पनडुब्बी के बैटरी रूम में एक रिसाव हुआ और पांच नौसेना कर्मियों का दम घुटने लगा। 


Powered by Blogger.