ग्वालियर में वायुसेना का मालवाहक विमान C-130J Super Hercules क्रैश
वीर गोरखा न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली:
भारतीय वायुसेना का एक मालवाहक विमान हादसे का शिकार हो गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास सुपर हरक्यूलिस प्लेन के क्रैश होने की खबर है। अभी तक इस हादसे में हुए नुकसान के बारे में पता नहीं चल पाया है।
भारत के पास सिर्फ 6 सुपर हरक्यूलिस प्लेन हैं। इंडियन एयरफोर्स ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। 1999 से दुनिया के तमाम वायु सेना को अपनी सेवा देने वाला यह कार्गो विमान अमेरिकी कंपनी लॉकहिड मार्टिन द्वारा निर्मित है।
यह विमान अपने विशाल जम्बो आकार के कारण सेना के साजो सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। वर्तमान में अमेरिका, कनाडा, इटली और भारत की वायुसेना में यह हरक्यूलिस विमान तैनात है। यह आकार में बड़े होने के बावजूद हवा में र्इंधन भराने की विशेषता के कारण युद्ध जैसी स्थिति में बहुत अहम भूमिका निभाने में सक्षम है। दरअसल हर्क्यूलस 20 टन का माल या 64 सैनिकों को ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा इससे इससे 12-13 टन की बख्तरबंद गाड़ियां भेजी जा सकती हैं।


Post a Comment