रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'यलो' का हिंदी संस्करण बनेगा सलमान खान
मुम्बई : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'यलो' बहुत पसंद आ गई है जिसके चलते अब यह फिल्म हिंदी में भी बनेगी। जैसा कि आप जानते ही हैं कि सल्लू मियां जो चाहते हैं वहीं करते हैं। ऐसे में फिल्म का थोड़ा और प्रचार हो जाएगा।
सलमान ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि हम रितेश से यह फिल्म हिंदी में बनाने को कह रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान रितेश देशमुख के प्रोडक्शन हाउस की दूसरी मराठी फिल्म ‘यलो’ की स्क्रीनिंग में यलो टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे, जहां उन्हें यह फिल्म खूब भाई।
सलमान के साथ उनके पार्टनर अभिनेता गोविंदा स्क्रीनिंग पर पहुंचे साथ ही रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी मौजूद थी। फिल्म यलो में उपेंद्र लिमए, ऐश्वर्या नारकर, उषा नाडकर्णी और मृणाल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं।


Post a Comment