एक बच्ची को गोद लेना चाहती हैं अभिनेत्री मनीषा कोईराला
मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने कुछ समय पहले ही कैंसर से जंग जीती है। उनका कहना है कि जब वह दोबारा बीमार पड़ने के अपने डर से उबर जाएंगी तो एक बच्ची को गोद लेंगी। 43 साल की मनीषा ने 2012 में गर्भाश्य के कैंसर का इलाज कराया। मनीषा ने ट्वीट किया, कि शायद एक दिन मैं फिर से बीमार होने के डर से मुक्त हो जाऊं और एक बच्ची को गोद लूं। फिर मेरा अपना परिवार होगा। गौरतलब है कि मनीषा ने नेपाल के एक कारोबारी से शादी की थी, लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। इस रिश्ते के टूटने के बाद मनीषा की जिंदगी में एक और तूफान आया जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। लेकिन मनीषा ने हार नहीं मानी और करीब डेढ़ साल तक अमेरिका में इलाज कराया और अब वो इस बीमारी से उबर चुकी हैं।


Post a Comment