दार्जिलिंग: निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र लामा की रैली से अहलुवालिया चिंतित
दार्जिलिंग : लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार महेन्द्र पी लामा की रैली से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा परेशान है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लामा ने मोटर स्टैंड पर रैली आयोजित की। जिसमें 2000 लोगों ने हिस्सा लिया। यही भीड़ भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलुवालिया के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अब तक मोटर स्टैंड पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ही रैलियां करता रहा है। गोरखा मोर्चा भाजपा के साथ है लेकिन पहाड़ी वोट बंटे तो भाजपा को नुकसान हो सकता है। लामा को पहाड़ी पार्टी सीपीआरएम ने समर्थन देने की घोषणा की है। यहां 17 अप्रैल को मतदान है। इस बार टीएमसी ने बाइचुंग भूटिया को टिकट दिया है। जो सिक्किम से हैं, लेकिन पहाड़ी वोटरों का ध्यान खींचने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।


Post a Comment