भारत और नेपाली सेनाओं ने शुरू किया पिथौरागढ में संयुक्त युद्धाभ्यास
ईश्वर सिंह थापा
देहरादून : भारत और नेपाल की सेनाओं ने परस्पर सहयोग को बढावा देने के लिये पिथौरागढ सैनिक स्टेशन में संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। मध्य कमान की ओर से आज यहां जारी बयान के मुताबिक कल शुरू हुआ सूर्य किरण-सप्तम नाम का यह संयुक्त युद्धाभ्यास आगामी 31 अगस्त को सम्पन्न होगा। इसका मकसद दोनों मुल्कों के सैन्य रिश्तों को और मजबूत करना तथा कार्यात्मक स्तर पर तालमेल को बेहतर बनाना है। भारत-नेपाल का यह सातवां संयुक्त युद्धाभ्यास है जिसमें दोनों देशों की 300-300 सदस्यीय इंफेंट्री बटालियन हिस्सा ले रही हैं।

दो हफ्तों की इस कवायद में दोनों मुल्कों की फौजें युद्धात्मक अभ्यास, घुसपैठ तथा पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तथा आपदा नियंत्रण में कुशलता को बढाएंगी।
आपदा सम्बन्धी हालात को ध्यान में रखते हुए दोनों सेनाओं ने प्राकृतिक विपदाओं से बचाव तथा राहत सम्बन्धी कार्यों को संयुक्त अभ्यास में शामिल किया है। दोनों मुल्कों की फौजें ऐसे हालात में अपने अनुभवों को साझा करेंगी। वरिष्ठ नेपाली सैन्य अधिकारियों के भी संयुक्त अभ्यास में शामिल होने की सम्भावना है।
बयान के मुताबिक 2011 से अब तक भारत तथा नेपाल की सेना छह बार संयुक्त युद्धाभ्यास कर चुकी हैं।

Post a Comment