नेपाल के सभी राजनीतिक दल संविधान के मसौदे पर बातचीत को लेकर सहमत
कमल प्रसाद घिमिरे
काठमांडो : नेपाल में प्रमुख राजनीतिक दलों ने देश में नए संविधान का मसौदा तैयार करने को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने पर सहमति जताई है। नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल और यूसीपीएन-माओवादी ने आगामी 11 सितंबर से पहले राष्ट्रीय राजनीतिक सम्मेलन बुलाने के लिए छह सदस्यीय कार्य बल का गठन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूमएल के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने इस बैठक में हिस्सा लेने के बाद इस नए घटनाक/म के बारे में जानकारी दी। सीपीएन-माओवादी की ओर से राष्ट्रीय राजनीतिक सम्मेलन बुलाने की मांग रखी थी। नेपाल ने कहा, यह सहमति बनाने की दिशा में एक सकारात्मक घटनाक्रम है। साल 2012 में संविधान को तैयार किए बिना संविधान सभा को भंग कर दिया गया जिसके बाद से नेपाल संवैधानिक संकट से घिरा हुआ है।


Post a Comment