विश्व चैम्पियनशिप में शूटर जीतू राई की निगाहें ओलंपिक कोटे पर
लास गाबियास : हालिया वर्षों में भारतीय निशानेबाज भले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, लेकिन स्पेन में आज से शुरू होने वाली 51वीं विश्व चैम्पियनशिप में उन्हें कई मुश्किलों से पार पाना होगा। चैंपियनशिप में कई ओलंपिक कोटे दांव पर लगे हैं। भारतीयों की निगाहें ओलंपिक कोटा हासिल करने पर ही लगी है क्योंकि 2016 ओलंपिक खेलों के लिये कुल 64 कोटे कठिन महाद्वीपीय टूर्नामेंटों के जरिये हासिल किये जा सकेंगे जिससे रियो डि जनेरियो की चुनौतीपूर्ण यात्रा की शुरूआत होगी। 100 देशों के 2000 से ज्यादा निशानेबाज ग्रेनाडा के बाहरी हिस्से लास गाबियास में सीईएआर जुआन कालरेस वन शूटिंग रेंज में अगले 12 दिनों तक टूर्नामेंट की 50 से अधिक स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे।
चैम्पियनशिप के पहले दिन भारतीयों में सेना के गोरखा शूटर जीतू राई सहित 47 सदस्यीय मजबूत टीम खेलों में शिरकत करेगी, जो पूरी तरह से खुद से लगी उम्मीदों से वाकिफ हैं। राई आगामी रियो ओलंपिक पर ध्यान लगाकर ही ट्रेनिंग कर रहे हैं। लखनऊ के इस निशानेबाज का आत्मविश्वास हाल में शानदार प्रदर्शन को देखते ही बढ़ा है जिसमें उसने विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण सहित पदक हासिल किये। राष्ट्रमंडल खेलों में तो उसने खेलों का रिकार्ड बनाया। राई ने कहा कि मैं अच्छा करने और ओलंपिक कोटा प्राप्त करने पर निगाह लगाये हूं क्योंकि मेरा आखिरी सपना यही है और मैं वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। चैम्पियनशिप के लंबे इतिहास में पहली बार जूनियर निशानेबाजों के लिये भी विश्व चैम्पियनशिप इसके साथ ही आयोजित की जायेगी।

Post a Comment