जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म से कमबैक करेगी मनीषा कोइराला
मुंबई : बालीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला राजकुमार संतोषी की फिल्म से फिल्मी दुनिया में कमबैक करना चाहती है। वर्ष 1991 में प्रदर्शित सुभाष घई की फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली मनीषा पिछले वर्ष न्यूयार्क से अपने गर्भाशय के कैंसर का इलाज करा कर मुंबई लौट आई हैं। मनीषा इन दिनों कई फिल्मों के स्क्रिप्ट पढऩे में व्यस्त हैं और वह बहुत जल्द इंडस्ट्री में वापसी कर सकती है। बताया जाता है कि मनीषा संतोषी की किसी फिल्म से इंडस्ट्री में कम बैक कर सकती है। मनीषा के प्रबंधक सुब्रतो घोष ने कहा कि मनीषा अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। वह इस समय फिल्मों की पटकथाओं पर विचार कर रही हैं और उन्होंने संतोषी की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है।


Post a Comment