Header Ads

असम मूल के एचएस ब्रह्मा बनाए गए नए मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त एचएस ब्रह्मा अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) होंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गयी है। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत आज पदमुक्त हो गए। नियमों के तहत प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्ताव मंजूर करने के बाद इसे राष्ट्रपति को भेजा गया। सीईसी की नियुक्ति राष्ट्रपति ही करते हैं। साल 1975 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आइएएस अधिकारी एचएस ब्रह्मा (64)  जेएम लिंगदोह के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर पहुंचने वाले वह पूर्वोत्तर के दूसरे अधिकारी हैं। ब्रह्मा मूलत: असम राज्य के हैं। हालांकि उनका कार्यकाल लगभग तीन महीने का ही होगा, क्योंकि वह 19 अप्रैल को उनकी आयु 65 वर्ष हो जाएगी। संविधान के तहत इस पद के लिए यह निर्धारित अधिकतम आयु सीमा है।

वहीं पदमुक्त हुए सीईसी वीरावल्ली सुंदरम संपत अपने करियर के दौरान हमेशा लो प्रोफाइल रहे। यही नहीं, इतने संवेदनशील पद पर रहने के बावजूद संपत चुनाव आयोग में अपने छह साल के कार्यकाल में कभी-कभार ही विवादों में घिरे। इस दौरान दो लोकसभा चुनाव (2009 व 2014) और सभी राज्यों में कम से कम एक बार विधानसभा चुनाव भी हुए। साल 1975 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आइएएस अधिकारी ने वर्ष 2009 में पांच चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पद ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में गत वर्ष दिसंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुआ, जहां सर्द मौसम और आतंकी खतरे के बावजूद रिकॉर्ड मतदान हुआ।

Powered by Blogger.