बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 'वोग' के लिए फोटो शूट किया, तस्वीरें देखे
मुम्बई। ऐश्वर्या राय ने ये कवर फोटोशूट मार्च महीने वाली मैगजीन के लिए दिए है। वोग के इस फोटोशूट में वह काफी बदली-बदली और निराले अंदाज में नजर आ रही है। इसमे बोल्ड ऐश्वर्या के बालों का स्टाइल और स्लिम ट्रिम बॉडी को देख कर लगता ही नही की वह तीन साल की बच्ची की माँ भी है। वोग के इस मैगजीन के कवर पर ऐश्वर्या की तस्वीर साथ ऐश्वर्या के लिए कमबैक? मै दूर गई ही नहीं थीं जैसी टैगलाइन का प्रयोग किया गया है। सबसे सफल मिस वर्ल्ड ने इस सेक्सी अंदाज के लिए सैंट लौरेंत के ब्लाउज के साथ एक टॉमी हिलफिगर जैकेट का इस्तेमाल किया है। आपको बता दे की बेटी के जन्म के कुछ साल पहले से ही ऐश्वर्या ने अपनी फ़िल्मी करियर पर रोक लगा दी और अब इतने समय बाद इरफान खान के साथ फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही है। ऐश्वर्या की कमबैक फिल्म एक्शन से भरपूर है और इसमे खुद ऐश्वर्या ने भी काफी स्टंट सीन किये है।










Post a Comment