50 इंटरनेशनल गोल मारने वाले फर्स्ट इंडियन बने गोरखा फुटबॉलर सुनील छेत्री
तामुनिंग (गुवाम) : इंडियन फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप क्वॉलिफाइंग के ग्रुप मैच में भले ही अपने से 33 रैंकिंग कम वाली टीम गुआम से 1-2 से हार गई लेकिन कप्तान और गोरखा फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने कैरियर का 50वां इंटरनेशनल गोल करके नया रेकॉर्ड बनाया। छेत्री ने मैच के आखिरी क्षणों में गोल दागा जो उनके कैरियर का 50वां गोल है। वह भारत की तरफ से 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 107 मैचों में 42 गोल के साथ दूसरे और आईएम विजयन 79 मैचों में 40 गोल करके तीसरे स्थान पर हैं। इंडियन टीम की हार के कारण हालांकि छेत्री की इस उपलब्धि को तवज्जो नहीं मिली। भारत की इस मैच में जीत तय मानी जा रही थी लेकिन टीम ने लचर प्रदर्शन किया। कोच स्टीफन कान्सटेन्टाइन भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश दिखे। कान्सटेन्टाइन ने मैच के बाद कहा, 'हम निराश हैं। आज फुटबॉल की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा हासिल करने वाले खिलाड़ियों और दूसरों के बीच अंतर साफ दिख रहा था। गुआम का प्रतिनिधित्व करने वाले 75 प्रतिशत खिलाड़ी अमेरिका में जन्में और पले बढ़े हैं और इससे बड़ा अंतर पैदा हुआ।


Post a Comment