नेपाल के क्रिकेट कोच बोले श्रीलंका की तरह ही नेपाल की मदद करे BCCI
नई दिल्ली। नेपाल के मुख्य कोच पुबुदू दस्सानायके चाहते हैं कि जिस तरह श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के शुरुआती दिनों में बीसीसीआई ने उसे सहारा दिया था, उसी तरह भारतीय बोर्ड को अब नेपाल की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए। श्रीलंका के लिए 11 टेस्ट और 16 वनडे खेल चुके दस्सानायके ने कहा कि मुझे अब भी याद है कि 80 के दशक में किस तरह श्रीलंकाई टीम नियमित रूप से दलीप ट्रॉफी में खेला करती थी, जिससे श्रीलंकाई टीम को काफी फायदा मिला। मुझे उम्मीद है कि बीसीसीआई नेपाल के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाएगा। भीषण भूकंप के चलते नेपाल में क्रिकेट का ढांचा बुरी तरह बर्बाद हो गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने नेपाली टीम को टी-20 क्वालीफायर की तैयारियों के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया था।


Post a Comment