हिमाचल प्रदेश: बादल फटने के बाद खिसकी चट्टान, 5 की मौत, नदियों में उफान
धर्मपुर (हिमाचल). हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के
कारण हालात बदतर हो गए हैं। शनिवार को मंडी जिले के धर्मपुर में बादल फटने
और चट्टान खिसकने की घटना सामने आई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि
10 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के
अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। इस कारण
कुल्लू, मनाली, शिमला, मंडी जैसे हिस्सों में कई जगहों पर पानी भर गया है।
चार बसें बहीं
धर्मपुर बस स्टैंड के पास बादल फटने के बाद चार बसें बह गईं। हालांकि, बस में कोई था नहीं। बाढ़ के कारण बस स्टैंड से बसों की आवाजाही ठप हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को हमीरपुर में 3 मकान ढह गए थे। मलबे के नीचे आने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
धर्मपुर बस स्टैंड के पास बादल फटने के बाद चार बसें बह गईं। हालांकि, बस में कोई था नहीं। बाढ़ के कारण बस स्टैंड से बसों की आवाजाही ठप हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को हमीरपुर में 3 मकान ढह गए थे। मलबे के नीचे आने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
शिमला में फंसे सेब लदे ट्रक
शिमला में आम लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। ऊपरी शिमला में सेब
मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शिमला जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लगा
है। इस कारण खड़ापत्थर और कोटखाई जैसे इलाकों में सेब से लदे ट्रक फंसे
हैं। शुक्रवार को शिमला के कसुम्पटी में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ था।
इस वजह से अभी भी ट्रैफिक जाम है।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड
शुक्रवार रात जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण कई
गाड़ियां ट्रैफिक जाम में फंस गईं। जानकारी के मुताबिक, उधमपुर के खेड़ी के
पास लैंडस्लाइड हुआ। इस वजह से हाईवे बंद करना पड़ा। लैंडस्लाइड के कारण
अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था भी रोकना पड़ा।


Post a Comment